सट्टा खिला रहे दो सटोरिए गिरफ्तार पुलिस ने 10 हजार रुपए जब्त किए
रेल कारीडोर : मांगांे को लेकर किसानों ने किया कार्य रोको आंदोलन
वसंत पंचमी पर 12 से वार्षिक सत्संग समारोह, समापन होगा 14 को
तिगानिया बाबा जयंती पर सुबह होगी आरती व दोपहर में होगा भंडारा
डोमनारा में राज्य स्तरीय कब्बडी स्पर्धा की बिलासपुर बनी विजेता
आज निकलेगी रामलीला मैदान से विष्णु महायज्ञ की भव्य कलश शोभायात्रा
साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन 14 फरवरी को बाबाधाम कोसमनारा में
खरसिया | खरसिया पुलिस ने सट्टा खिला रहे दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसमें से एक केशव प्रसाद सोनी वल्द जनकराम सोनी से 4 हजार 550 रुपए नगद, सट्टा पट्टी और दूसरे व्यक्ति गुरुचरण सोनी पिता थामसिंह सोनी से 5 हजार 670 नगद एवं सट्टा पट्टी जब्त करके धारा 4(क) के तहत कार्रवाई की है। यह घटना खरसिया थाना अंतर्गत ग्राम फुलबंधिया की है। खरसिया थाना अंतर्गत ग्राम फुलबंधिया में सट्टा खिलाए जाने की शिकायतें आए दिन मिल रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए खरसिया के टीआई सलीम तिग्गा के निर्देश पर 9 फरवरी को पुलिस ने दबिश दी तो दो जगहों पर खुले आम सट्टा लिख दो लोक पुलिस गिरफ्त में आ गए। पहले मामले में कुशव वल्द जनकराम निवासी ग्राम फुलबंधिया से 4 हजार 550 रुपए नगद और लाइनिंग वाले पन्ने में खिली सट्टा पट्टी जब्त की गई। वही दूसरे मामले में गुरुचरण वल्द थामसिंह के पास से 5 हजार 670 रुपये नगद और लाइनिंग वाले पन्ने में सट्टा पट्टी जब्त की गई।