पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • मार्कफेड एमडी ने किया धान संग्रहण केन्द्रों का निरीक्षण

मार्कफेड एमडी ने किया धान संग्रहण केन्द्रों का निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्कफेड के एमडी भारती दासन ने गुरूवार को जिले के धान संग्रहण केन्द्रों का निरीक्षण किया है और कलेक्टोरेट में राइस मिलरों एवं विपणन विभाग की बैठक ली है तथा समितियों से धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के तहत एफसीआई एवं नान में जल्द से जल्द चावल जमा करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में सूखे के बाद भी बीते साल से ज्यादा धान खरीदी होने पर अब अधिकारियों के दौरे बढ़ने लगे हैं। मार्कफेड के अध्यक्ष के दौरे के बाद अब जिले में मार्कफेड के एमडी ने भी संग्रहण केन्द्रों के साथ धान खरीदी के रिकार्डों की कुंडली खंगाली है। गुरूवार को मार्कफेड के प्रबंध संचालक डा एस भारती दासन रायगढ़ जिले के दौरे पर थे। एक दिन पहले ही सीएस आैर फूड सेक्रेटरी के दौरे के बाद एमडी के निरीक्षण की खबर से मार्कफेड,खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी घबराए हुए थे और एमडी दासन ने आते ही धान संग्रहण केन्द्रों एवं समितियों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक एमडी श्री दासन ने लोहरसिंग धान संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया और बीते साल के शार्टेज और इस बार के भंडारण के संबंध में भी डीएमओ से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद दोपहर 4 बजे एमडी ने राइस मिलरों के साथ ,फूड, नान,मार्कफेड एवं सहकारिता विभाग की बैठक ली और हर हाल में 15 तारीख तक धान का उठाव करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...