पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • शिविर अलर्ट जिला चिकित्सालय में एलटीटी कैम्प 16 से 29 तक

शिविर अलर्ट - जिला चिकित्सालय में एलटीटी कैम्प 16 से 29 तक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | 16 से 29 फरवरी तक जिला चिकित्सालय रायगढ़ में एलटीटी नसबंदी शिविर का आयोजन होगा। शिविर के सफल आयोजन की जिम्मेदारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी, डॉ. बीपी पटेल सहित ठंडाराम पटेल, एम.लामा एवं कविता बैरागी को सौंपी गई है। एलटीटी कैम्प में नसबंदी ऑपरेशन के लिए सर्जन डॉ. ए.के.कुशवाहा की ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. उरांव ने बताया कि 16 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला, 17 को सारंगढ़, 18 को पुसौर, 19 को लोईंग, 24 को तमनार, 25 को चपले, 26 को धरमजयगढ़, 27 को शासकीय जिला चिकित्सालय तथा 29 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा से आए हितग्राहियों का नसबंदी आपरेशन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...