पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिकअप और मालवाहक में भिड़ंत तीन घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे रायगढ़ जशपुर मार्ग पर आमने सामने से आ रही पिकअप और मालवाहक की टक्कर हो गई। घटना में एक चालक समेत दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है। छोटा मालवाहक सीजी 12, 2616 कोरबा से लैलूंगा जा रहा था। जो सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 13 5981 के बीच रैरूमा मालवा ढाबा के पास जा टकराई। इस हादसे से छोटा हाथी के चालक अशरफ हुसैन पिता अनवर हुसैन उम्र 28 वर्ष निवासी मुड़पार कोरबा व उसमें सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। वहीं हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल की रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ पुलिस ने मामले को विवेचना लिया है ।

खबरें और भी हैं...