धर्मवीर कप में रियल क्लब ने 6 गोल से यंग ब्वायज को हराया
रामलीला मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतकर रियल क्लब धर्मवीर कप किया। विजेता टीम ने एक के बाद एक छह गोल किए। जबकि विपक्षी टीम ने 50 मिनट के इस खेल में एक भी गोल नहीं कर सकी।
वहीं रियल क्लब के दिलीप ने शानदार तीन गोल कर। मैच में रोमांच भर दिया। उन्हें मैच का मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। नगर में पहली बार आयोजित स्व. धर्मवीर गुप्ता फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 6 टीमाें ने हिस्सा लिया। जिनके बीच तीन दिनों तक लगातार एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले खेले गए। शनिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रियल क्लब और यंग ब्वायज के बीच खेला गया। शुरूआत में तो यंग ब्वायज ने रियल क्लब के फारवर्ड खिलाड़ियों को गोल करने का मौका ही नहीं दिया, लेकिन फ़र्स्ट हाफ के अंतिम समय में दिलीप ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। फिर टीम ने दो गोल और दागे। वहीं दूसरे पाली में मैच में रोमांच बढ़ता चला गया। मैच के अंत तक रियल क्लब ने कुल 6 गोल किए। जबकि यंग ब्वायज के खिलाड़ियों ने एक गोल भी नहीं कर सके। मैच 6-0 से रियल क्लब ने जीत लिया। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियों ने विजेता टीम को शील्ड और नगद राशि से पुरस्कृत कर किया। टूर्नामेंट में 10 गोल करने वाले खिलाड़ी दिलीप सांडे को मैन ऑफ दी सीरीज व बेस्ट गाेल कीपर के लिए रिक्की को पुरस्कृत किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि रंजन शुक्ला, किरण अनंत पतकी व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
गाेल कीपर और डिफेंस के खिलाड़ियों द्वारा गोल रोकने का प्रयास करते हुए