पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर के लिए मांगा 36 करोड़ का पैकेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | महापौर मधुबाई ने शहर के विकास के लिए 36 करोड़ के बेलआउट पैकेज की मांग की है। रायगढ़ में मल्टीस्टोरी पार्किंग, एयरपोर्ट, नया रायगढ़ व नए बने निगम के वार्डों में सुविधाएं देने के लिए सीएम डा रमन सिंह से मदद मांगी है और शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री को अपना 14 सूत्रीय मांग पत्र सौपा है।

रायगढ़ महापौर मधु बाई ने शहर विकास के लिए प्रदेश के मुखिया से राहत पैकेज मांगा है। जिले में हेल्थ कैंप के शुभारंभ के लिए आए सीएम रमन सिंह को मंच पर ही महापौर ने ज्ञापन सौंपा और 14 बिंदुओं की मांगों के साथ सीएम से करीब 5 मिनट तक चर्चा भी की। महापौर की मांगो की लिस्ट में निगम के नए बने वार्डों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रति वार्ड 2 करोड़ रुपए एवं पुराने 40 वार्डों के लिए 50-50 लाख रुपए का फंड मांगा है। इसके अलावा शहर के लिए रिंग रोड, रामुपर में बस स्टैंड के लिए जमीन देने, मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए फंड,नया रायगढ़ को पूरा करने, एयरपोर्ट, कोतरा रोड आरओबी का निर्माण जैसी मांगे भी महापौर के ज्ञापन में है। शहर में केलो नदी पर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने तथा जल अावर्धन योजना को करने के साथ रायगढ़ स्टेडियम को सभी तरह के खेलों के लिए डेवलप करने के लिए भी सीएम से मदद मांगी है।

खबरें और भी हैं...