पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • लोक अदालत में 339 मामले निपटे एक करोड़ 26 लाख का सेटलमेंट

लोक अदालत में 339 मामले निपटे एक करोड़ 26 लाख का सेटलमेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एनडी तिगाला के निर्देशन में शनिवार को जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत के लिए गठित खण्डपीठों में बैकिंग मामले, धारा 138, चेक बाउंस व वसूली वाद से संबंधित 339 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों के अंतर्गत 1 करोड़ 26 लाख 3 हजार 348 रुपए का सेटलमेंट किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सूर्यवंशी ने बताया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिले के सभी सिविल न्यायालयों में किया गया। इसके लिए गठित खण्डपीठों में कुल 7 हजार 490 प्रकरण को राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए रखा गया। जिसमें से 339 प्रकरणों का निराकरण जिला न्यायालय रायगढ़, तहसील स्थित व्यवहार न्यायालय, सारंगढ़, खरसिया, घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ में हुआ। लोक अदालत की खण्डपीठों में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से 13 तथा प्रीलिटिगेशन से वाद से संबंधित 326 प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर किया गया।

खबरें और भी हैं...