पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • ज्ञान की देवी मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर की गई पूजा अर्चना

ज्ञान की देवी मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर की गई पूजा अर्चना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विराजी मां सरस्वती
नगर सहित पूरे अंचल में वसंत पंचमी में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विद्यालयों में मोना मार्डन, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला, शासकीय कन्या शाला, आदर्श विद्या मंदिर, प्रज्ञा पब्लिक स्कूल, नगर पालिका स्कूल, नवीन स्कूल, गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर, स्कूल राजश्री मार्डन स्कूल, शासकीय हाई तथा मिडिल स्कूलों सहित चौक चौराहों कमलानगर, राजापारा पर माता सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।

श्रीराम जानकी मंदिर में मनाई वसंत पंचमी उत्सव

खरसिया पोस्ट आफिस रोड स्थित रामजानकी मंदिर में वसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया। इसके लिए श्रीराम जानकी मंदिर को फूलों से सजाया गया। जहां शाम 4 बजे से 6 बजे तक मां सरस्वती चालीसा पाठ, भजन, 108 दीप महायज्ञ एवं महाआरती की गई।

आर्यन वर्ल्ड स्कूल में प्रतिमा स्थापित

रायगढ़ बसंत पंचमी के अवसर पर आर्यन वर्ल्ड स्कूल में वीणा वाहिनी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कि गई। स्कूल परिवार द्वारा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा अर्चना कि गई। इस अवसर पर साहिल शिक्षण समिति के सदस्यों सहित शिक्षक- शिक्षिका व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के मंत्रों का एक स्वर में उच्चारण किया।

ट्विंकल स्टार स्कूल में शारदा पूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रायगढ़ ट्विंकल स्टार इंग्लिश मिडीयम स्कूल जोशी गली में शनिवार को वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की अास्था एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एवं संस्था की व्यवस्थापिका विभा कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। बाद में शिक्षक-शिक्षिकाएं द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान काब्या, मेनका, सविता, कल्पना, झम्पा, पुष्पलता, महेश शिशिर प्रसाद, भागीरथी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

रायगढ़ | शहर में पंडाल में विराजी मां शारदा की मूर्ति

साल्हे में मनाया वसंत पंचमी व मातृत्व दिवस
छिन्द। वसंत पंचमी के अवसर पर क्षेत्र के स्कूलों में मां सरस्वती की पूजन की गई। इस अवसर पर कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला साल्हे में मां सरस्वती पूजन के साथ साथ माताओं की पूजन का मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा उपस्थित माताओं का तिलक लगाकर पूजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित उनके पालक उपस्थित थे।

वसंत पंचमी पर खो-खो स्पर्धा का आयोजन
एंडु। चन्द्रशेखरपुर में वसंत पंचमी के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस दौरान मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर छात्र-छात्राओं के लिए खो-खो प्रतियोगिता रखा गया। प्रतियोगिता बालक हाईस्कूल व माध्यमिक शाला एवं बालिका हाईस्कूल व माध्यमिक शाला के बीच खेला गया। दोनों प्रतियोगिता में माध्यमिक शाला के बालक-बालिका विजयी रहे।

खबरें और भी हैं...