मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने गए कांग्रेसियों की गिरफ्तारी
रायगढ़ | जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को काला झंडा दिखाने निकले, लेकिन काला झंडा दिखाने के पहले ही गांधी चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कुल 132 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सीधे उर्दना पुलिस लाइन ले गई। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को करीब 2 घंटे बाद जमानत छोड़ा। उल्लेखनीय है कि घरघोड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर से दवा लेकर गए एक युवक की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगा रहे कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री काे काला झंडा दिखाने का निर्णय लिया था। बहरहाल गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से नगेन्द्र नेगी, दिलीप पाण्डेय, संतोष राय, दीपक पाण्डेय, अनिल शुक्ला, शाखा यादव राकेश पाण्डेय अनिल अग्रवाल, जयंत ठेठवार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।
काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कांग्रेसी।