पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टोर रूम की कुंडी तोड़ डेढ़ लाख रुपए की चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 हजार नकद व साेने चांदी के जेवरात, पुसौर थाना क्षेत्र की घटना

पुसौर क्षेत्र अंतर्गत बड़े हल्दी गांव में हुई चोरी की वारदात।

क्राइम रिपोर्टर | रायगढ़

शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम के दरवाजे का कुंडी तोड़कर चोरी के घटना को अंजाम दिया है। घटना थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत बड़े हल्दी गांव की है। प्रार्थी द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार कुल चोरी गए सामान की कीमत एक लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात कुमार शर्मा, पिता बसंत कुमार शर्मा उम्र 42 वर्ष अपने दो अन्य भाइयों के साथ पुस्तैनी मकान में रहते हैं। एक भाई नौकरी के चलते बाहर रहता है। शेष दो भाई अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। जिनके जेवरात व नगदी स्टोर रूम के भीतर अलमारी में रखे रखे हुए थे। जिस पर शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चुरा ले गए। प्रार्थी के अनुसार घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे। सुबह उठने के बाद प्रभात स्टोर रूम की तरफ गया तो देखा की दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। तुरंत वह भीतर जाकर आलमारी देखा तो वहां समान बिखरा हुआ है, साथ ही समान भी गायब है। प्रभात ने इसकी शिकायत क्षेत्र के संबंधित थाने में दर्ज कराई है। जिसके अनुसार चोरों ने आलमारी में रखे 5 हजार रुपए नकद व सोने चांदी के जेवरात ले गए हैं। जिसकी कुल कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए पुलिस ने शिकायत में दर्ज की है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का जुर्म दर्ज कर मामले में चोरों की पतासाजी कर रही है।

खबरें और भी हैं...