एजुकेशन अलर्ट - आज सहयोग अकादमी में पूर्वाभ्यास टेस्ट
रायगढ़ | छग पीएससी 2015 की परीक्षा के मद्देनजर केलो पुल के पास शहीद चौक स्थित सहयोग अकादमी में प्रतियोगियों के लिए 14 फरवरी को पूर्वाभ्यास टेस्ट का आयोजित किया गया है। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा के अनुरूप ही पेपर और ओएम आर शीट तैयार करवा के परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा पीएससी द्वारा जारी टाईम टेबल के अनुसार ही सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक आयोजित किया गया है। इसके लिए सीजीपीएससी 2015 का कोई भी प्रतियोगी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर पूर्वाभ्यास टेस्ट दे सकते हैं। इस आत्म आंकलन परीक्षा से प्रतियोगियों को 28 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए मदद मिल सकेगी।