पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एफडीडीआई- 2013:जानिए एग्जाम पैटर्न और एग्जाम डेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिजाइन और एमबीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के फैशन, डिजाइन, रिटेल और मैनेजमेंट के ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए ऑनलाइन ऑल इंडिया सेलेक्शन टेस्ट 14, 15 और 16 जून को होगा।
कम्पीटिशन
1680 14000
कुल सीटें आवेदक
750 सीटें बैचलर, 450 सीटें मास्टर और 480 सीटें इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स के लिए हैं।
एलिजिबिलिटी
ग्रेजुएट कोर्स के लिए 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण।
पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए संबंधित स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री।
रिजल्ट: जुलाई का पहला सप्ताह
फीस : ग्रेजुएट कोर्सेस की 60 हजार रु. और पीजी कोर्सेस की फीस 75 हजार रु. प्रति सेमेस्टर है। वहीं सेंट्रल फुटवेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की कुल फीस करीब 90 हजार रु. है।
प्रोग्राम्स
ग्रेजुएट कोर्स: फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन मैनेजमेंट, लेदर गुड्स एंड एसेसरीज डिजाइन, फैशन डिजाइनिंग।
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स: एमबीए इन फैशन मर्केन्डाइजिंग एंड रिटेल मैनेजमेंट, एमबीए इन फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन मैनेजमेंट, एम. डिजाइन (क्रिएटिव डिजाइन एंड सीएडी/सीएएम)
इंटिग्रेटेड कोर्स: रिटेल मैनेजमेंट, बिजनेस मैनेजमेंट
एग्जाम पैटर्न
यूजी: 150 अंकों के प्रश्नपत्र में इंग्लिश और मैथ्स के 45-45 तथा जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस के 30-30सवाल होंगे।
पीजी: 150 अंकों की परीक्षा में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग के 45-45 तथा जनरल नॉलेज और बिजनेस एप्टीट्यूड के 30-30 सवाल होंगे।
परीक्षा की अवधि: दोनों परीक्षाओं की अवधि ढाई घंटे होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और नेगेटव मार्किग नहीं होगी।
नॉलेज
पुलिस, वायुसेना के लिए डिजाइन किए जूते
एफडीडीआई ने ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के निर्देश पर पुलिसकर्मियों की जरूरतों के मुताबिक फुटवेयर डिजाइन किए। दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों की पुलिस इसका इस्तेमाल करती है। एयर फोर्स अधिकारियों के लिए आधुनिकतम तकनीक वाले फ्लाइंग बूट्स भी एफडीडीआई ने ही डिजाइन किए हैं। दिल्ली नगर निगम के स्कूली छात्रों के लिए भी जूते संस्थान द्वारा ही डिजाइन किए गए हैं।
रोचक
क्वीन विक्टोरिया के लिए पहला लेडीज बूट
-1840 में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के लिए पहली बार लेडीज बूट डिजाइन किया गया था।
-फिलीपीन्स की पूर्व फस्र्ट लेडी इमेल्डा मार्कोस के पास करीब 3400 जोड़े जूतों का कलेक्शन था। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज है।
- सेंट क्रिस्पिन को शूमेकर्स का पैट्रॉन सेंट माना जाता है और 25 अक्टूबर को सेंट क्रिस्पिन डे के रूप में मनाया जाता है।
भास्कर पैनल
प्रद्युम्न व्यास
डायरेक्टर, एनआईडी, अहमदाबाद
डिजाइन वही जो जिंदगी आसान बनाए
डिजाइन कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र में हम उसकी रचनात्मकता, आकलन क्षमता, वस्तुओं व घटनाओं को स्वतंत्र दृष्टि से देखने का नजरिया और तर्क शक्ति को देखते हैं। ये ऐसे गुण हैं जो डिजाइन पाठ्यक्रम ही नहीं बल्कि जीवन के हर पड़ाव पर काम आते हैं। इसके अलावा छात्र का जिज्ञासु होना जरूरी है। किसी कुर्सी का एक कोना चुभता है तो विद्यार्थी के दिमाग में तुरंत ख्याल आना चाहिए कि कुर्सी की डिजाइन में क्या कुछ बदलाव कर चुभन का निपटारा हो सकता है।
ऐसा नहीं है कि डिजाइन केवल व्यापक स्तर पर ही होती है। किसी वृद्घ व्यक्ति को पानी की बोतल खोलने में तकलीफ होती है तो कोई ऐसा उपाय करो जिससे ऐसे लोगों को सहूलियत हो। असली डिजाइनिंग यही होती है। मैं स्टूडेंट्स से कहता हूं कि ऐसे इनोवेशन कीजिए जो अंडरप्रिविलेज्ड लोगों के लिए मददगार हों और इन्क्लूजिव ग्रोथ ला सकें।