पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

CSIR NET-2013: जानिए कब होगी परीक्षा और एग्जाम पैटर्न

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंस और टेक फील्ड के लिए स्कॉलरशिप
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) की साइंस और टेक्नोलॉजी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और लेक्चररशिप के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 23 जून को होगी।
कम्पीटिशन
अनिश्चित 20 हजार
सीटें आवेदक
एलिजिबिलिटी: मास्टर्स डिग्री में 55 फीसदी अंक
जेआरएफ: नेट में मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को सीएसआईआर के 37 लैब और 80 फील्ड स्टेशन जूनियर रिसर्च फैलोशिप देते हैं। शुरुआती दो साल में छात्रों को 16 हजार रु. प्रतिमाह और तीसरे साल में स्टाइपेंड 18 हजार रु. दिया जाएगा। जेआरएफ के लिए 28 साल से कम उम्र के छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं। लेक्चररशिप के लिए कोई एज-लिमिट नहीं रखी गई है।
रिजल्ट : सितंबर 2013
सुरक्षा: 2012 में सीएसआईआर ने दक्षिण अफ्रीकी नेवी के लिए जहाजों पर 5 टन तक की नाव चढ़ाने की तकनीक बनाई। इसमें ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम है जो जरूरत पड़ने पर पानी के अंदर ही जहाज से नावों को निकाल सकता है।
जेआरएफ के बाद रिसर्च
1. मेरिट लिस्ट बनने के बाद छात्रों को जेआरएफ दी जाएगी। इसके बाद वे अपने पीजी कोर्स के विषय में रिसर्च कर सकते हैं या किसी यूनिवर्सिटी, आईआईटी या नेशनल इंस्टीट्यूट में पढ़ा सकते हैं।
2. जो छात्र जेआरएफ क्लियर करेंगे वे लेक्चररशिप के लिए भी एलिजिबल रहेंगे। लेकिन सिर्फ लेक्चररशिप के लिए एप्लाई करने वाले छात्र जेआरएफ नहीं पा सकेंगे।
एग्जाम पैटर्न
एग्जाम 200 अंकों का होगा जिसमें तीन पार्ट्स रहेंगे। इसकी अवधि तीन घंटे होगी। सभी विषयों में कॉमन सब्जेक्ट जनरल साइंस रहेगा। पार्ट बी और सी छात्र के सिलेक्टेड सब्जेक्ट यानी लाइफ साइंसेÊा, अर्थ एटमॉस्फियरिक, ओशियन एंड प्लेनेटरी साइंस, फिजिकल साइंसेÊा, केमिकल साइंस, मैथेमेटिकल साइंस और इंजीनियरिंग साइंस रहेंगे। सभी विषय के सभी पार्ट्स में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन रहेंगे। इसमें से कुछ विषयों के पार्ट सी में 25 फीसदी माइनस मार्किग होगी।
नॉलेज
नन्हें-मुन्नों के लिए बेबी फूड की शुरुआत
1970 के दौरान देश में बेबी फूड सिर्फ इम्पोर्ट किया जाता था। कई कंपनियों ने भारत में अपनी फैक्ट्री शुरू करने का प्रस्ताव यह कह कर ठुकरा दिया कि देश में गाय का दूध पर्याप्त मात्रा में नहीं है और भैंस के दूध में काफी फैट है। सीएसआईआर ने एक नई तकनीक की मदद से भैंस के दूध से फैट हटाकर और उससे बेबी फूड तैयार करने की विधि बनाई। यह तकनीक क्यारा मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव लिमिटेड को दी। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा मिल्क एक्सपोर्टर है।
रोचक
प्याज इतना तेज..
-अगर 30 मिनट तक प्याज को पैरों के तलों पर रगड़ें तो कुछ समय बाद हमारे पैरों की रक्त नलियों से प्याज का सत्व हमारी जीभ तक पहुंच जाता है। हम उसका स्वाद अनुभव भी कर सकते हैं।
-दलदल या क्विकसैंड में फंसे हुए पैर को एक सेंटीमीटर हिलाने में उतना ही दम लगता है जितना एक मीडियम साइज की कार को उठाने में।
भास्कर एक्सपर्ट पैनल
डॉ.नवीन चंद्रा, डायरेक्टर
एडवांस्ड मटेरियल्स एंड प्रोसेसेस
रिसर्च इंस्टीट्यूट (एम्प्री), भोपाल
जो छात्र सीएसआईआर-नेट क्लियर करके आते हैं उन्हें पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। तीन साल तक शोधार्थी एक सुपरवाइजर के मार्गदर्शन में विषय से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम करता है। यहां से उपाधि लेने के बाद छात्र चाहें तो रिसर्च फील्ड में जा सकते हैं या फिर टीचिंग चुन सकते हैं। ज्यादातर छात्र रिसर्च फील्ड का चयन करते हैं।
इसमें बहुत स्कोप है। छात्रों को एम्प्री, डीआरडीओ, बार्क, आईआईटी आदि जैसे संस्थानों में अवसर मिलते हैं। यहां शोधकार्य के दौरान यदि कोई छात्र कोई नई चीज डेवलप करने में सफलता प्राप्त करता है तो उसका पेटेंट कराने की पहल भी की जाती है। छात्रों को एम्प्री में रिसर्च के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। शोधार्थी केमिकल साइंस, लाइफ साइंस, फिजिक्स, नैनो मटेरियल साइंस, पॉलीमर आदि विषयों में शोधकार्य करते हैं।