पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इन सरकारी दफ्तरों में निकली हैं नौकरियां, पढ़ें अप्लाइ करने की क्या है प्रक्रिया

इन सात सरकारी दफ्तरों में निकली हैं नौकरिया जल्दी करें APPLY

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
पटना डेस्क। सरकारी नौकरियों का अभाव नहीं है। हर रोज और हर सप्ताह कई सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थानों में नौकरियां निकल रही हैं। नौकरी किस संस्थान में निकली है, किस फील्ड से जुड़ी है, कितनी पोस्ट हैं, क्या क्वालिफिकेशन चाहिए.. इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरियां
ये सरकारी नौकरियां बिहार कर्मचारी चयन आयोग; राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर; सेल, झारखंड; उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, एम्स, रायपुर; तमिलनाडु लोक सेवा आयोग और भारतीय आयुध निर्माणियां एम्युनिशन फैक्टरी, खड़की में निकली हैं।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग
कुल पद : 123
पद का नाम : मत्स्य प्रसार पदाधिकारी - 62 पद , मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक - 61 पद
योग्यता :
मत्स्य प्रसार पदाधिकारी - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में स्नातक की डिग्री अथवा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन, मुम्बई से मत्स्य विज्ञान में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा
मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंडस्ट्रीयल फिशरीज में बीएससी (आॅनर्स) अथवा केन्द्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान, मुम्बई के केन्द्र से इनलैंड फिशरीज में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा अथवा केन्द्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान के केन्द्र से फिशरीज एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट का एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स
आयु : 21 से 37 वर्ष
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
चयन : लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर
अंतिम तिथि : 25 दिसंबर, 2014
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर http://bssc.bih.nic.in/ विजिट करें
अन्य जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...