पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Library Assistant Job In Nalanda University

नालंदा यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन की पोस्ट, जल्दी करें APPLY

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो)

एजुकेशन डेस्क। नालंदा यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए एप्लिकेशन आमंत्रित किए हैं। जिन पदों के लिए एप्लिकेशन आमंत्रित किए गए हैं वे कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर हैं और इनकी अवधि 6 महीने है। यूनिवर्सिटी के अनुसार छह माह के बाद ये कॉन्ट्रेक्ट आगे बढ़ाए जा सकते हैं।
कॉन्ट्रेक्ट पदों के लिए ये नियुक्तियां सीधे वॉक इन इंटरव्‍यू के आधार पर होंगी। यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट लाइब्रेरियन और असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम्स) के एक-एक पद खाली हैं। पदों के लिए अप्लाइ करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। चयन के बाद उम्मीदवारों को 45 हजार रुपए वेतन मिलेगा।
योग्यता
असिस्टेंट लाइब्रेरियन :
इस पद के लिए अप्लाइ करने वाले इच्छुक उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। या फिर उम्मीदवार ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंको से पास हो और उसे किसी लाइब्रेरी में काम करने का कम से कम दो साल का अनुभव हो।
असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम्स) : इस पद के लिए अप्लाइ करने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर साइंस या आईटी में 4 साल की डिग्री के साथ 4-6 साल का अनुभव रखते हों।
इंटरव्यू की डेट और समय
असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए इंटरव्यू की डेट 27 सितंबर है जबकि इंटरव्यू सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इसी तरह असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम्स) पद के लिए इंटरव्यू की डेट 27 सितंबर है। इंटरव्यू दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।