(सांकेतिक फोटो)
एजुकेशन डेस्क। बिहार में स्टेनो और पंचायत सहायक पदों के लिए एप्लिकेशन मंगाए गए हैं। बता दें कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने स्टेनो-टाइपिस्ट के कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एप्लिकेशन भरने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है। इस पद के लिए एप्लिकेशन ऑनलाइन भरे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में प्री एग्जाम और उसके बाद प्री एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा देना पड़ेगा।
कुल पदों की संख्या : 182
एज लिमिट : स्टेनो-टाइपिस्ट पद के लिए पुरुष व महिला उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त 2014 को 18-37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्वालिफिकेशन : इस पद के लिए किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष डिग्री इसके साथ ही एप्लिकेशन करने वाले उम्मीदवार स्टेनोग्राफी और कंप्यूटर हों।
पे-स्केल : 5200-20200+ ग्रेड पे Rs.2400/-
लोकेशन : बिहार
इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बीएसएससी की वेबसाइट
http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लिकेशन और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड में जानें पंचायत सहायक भर्ती की प्रक्रिया के बारे में...