पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Admission Start In IISC Bangalore And Other Institutes

IIS बेंगलुरु के पीजी कोर्सेस में लें एडमिशन, हर माह मिलेगी 8 हजार रु. स्कॉलरशिप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन भास्कर। बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, डिजाइन और मैनेजमेंट के मास्टर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। कुछ कोर्सेस में एडमिशन के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित होगा जबकि बाकी कोर्सेस में गेट, कैट, जीमैट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यहां भी शुरू है दाखिले : आईआईएस के अलावा आईआईएम, लखनऊ; एएससीआई, हैदराबाद; वनस्थली विद्यापीठ और आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन शुरू है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु में दाखिले के लिए एलिजिबिलिटी
मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी: 45 फीसदी अंकों के साथ संबंधित स्ट्रीम में बीई या बीटेक। अथवा फिजिकल साइंस, कंप्यूटर साइंस आदि में मास्टर डिग्री।
मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग: 45 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की संबंधित स्ट्रीम में बैचलर डिग्री। गेट का वैलिड स्कोर।
मास्टर ऑफ डिजाइन: 45 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, डिजाइन या आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री। इसके अलावा गेट या सीईईडी का स्कोर।
मास्टर ऑफ मैनेजमेंट: 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में बीई या बीटेक और गेट, कैट या जीमैट का स्कोर।
फीस और स्कॉलरशिप
एमई, एमटेक और एमडेस की सालाना फीस 13 हजार 300 रु. है। इन कोर्सेस के लिए चुने गए छात्रों को हर महीने 8 हजार रु. स्कॉलरशिप भी मिलेगी। मैनेजमेंट के मास्टर कोर्स की सालाना फीस 1 लाख रु. है। आईआईटी, बॉम्बे में एमटेक और एमडेस की सालाना ट्यूशन फीस करीब 40 हजार रु. है।
आईआईएम लखनऊ में दाखिले की जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...