(सांकेतिक फोटो)
एजुकेशन भास्कर। किन-किन संस्थानों में एमबीए कोर्सेस के लिए दाखिले की प्रॉसेस स्टार्ट है, इसके संबंध में कुछ जरूरी बातें अगर आपको पहले से पता हो तो एडमिशन लेने में खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। एडमिशन प्रक्रिया के बारे में पहले से मिली जानकारी आपकी मुश्किलों और भागदौड़ को भी काफी कम कर देती है। आपकी मुश्किलों को आसान बनाने के लिए उन संस्थानों की जानकारी दी जा रही है, जहां एमबीए कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है।
यहां शुरू है दाखिले की प्रक्रिया : ये दाखिले दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, जेपी बिजनेस स्कूल, इंस्टीट्यूट ऑफ एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट में शुरू हैं।
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र 13 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन कैट के वैलिड स्कोर और ग्रुप डिस्कशन तथा इंटरव्यू के आधार पर मिलेगा। संस्थान में एडमिशन लेकर छात्र सप्लाई चेन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और नॉलेज एंड टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन ले सकते हैं।
कॉम्पीटिशन
कुल सीटें : 91
आवेदक : 7 हजार (करीब)
कोर्स ड्यूरेशन : 2 साल
एलिजिबिलिटी : 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग की किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री। अथवा साइंस, कॉमर्स या इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री।
फीस : डीटीयू में एमबीए की सालाना फीस करीब 83 हजार रु. है। इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद में एमबीए की सालाना फीस करीब 1 लाख रु. है।
प्लेसमेंट : 5 लाख 50 हजार रु. सालाना एवरेज पैकेज
2012-14 बैच के 54 छात्र प्लेसमेंट की प्रक्रिया में शामिल हुए। 40 से ज्यादा कंपनियों ने छात्रों को जॉब ऑफर किए। सभी छात्रों को मिला एवरेज पैकेज 5 लाख 50 हजार रु. सालाना था जबकि हाइएस्ट पैकेज 9 लाख रु. सालाना का मिला। सबसे ज्यादा छात्रों ने कंसल्टेंसी, आईटी और फाइनेंस सेक्टर के ऑफर स्वीकार किए।
अन्य संस्थानों में दाखिले की जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...