(फाइल फोटो : बीएचयू, वाराणसी)
एजुकेशन भास्कर। कौन से संस्थान में दाखिले की प्रॉसेस स्टार्ट है इसके संबंध में कुछ जरूरी बातें अगर आपको पहले से पता हो तो संस्थानों में एडमिशन लेने में खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। एडमिशन प्रक्रिया के बारे में पहले से मिली जानकारी आपकी मुश्किलों और भागदौड़ को भी काफी कम कर देती है। आपकी मुश्किलों को आसान बनाने के लिए उन संस्थानों की जानकारी दी जा रही है, जहां एडमिशन प्रॉसेस स्टार्ट है।
यहां शुरू है दाखिले की प्रक्रिया : ये दाखिले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के एमबीए कोर्स में, लोयला इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के पीजी डिप्लोमा कोर्स में, ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर के एमबीए कोर्स में और निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के मास्टर कोर्सेस में शुरू हैं।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के एमबीए कोर्स में प्रवेश
बनारसहिंदू यूनिवर्सिटी में जनरल मैनेजमेंट और इंटरनेशनल बिजनेस के एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन कैट-2014 के वैलिड स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर मिलेगा। इन दोनों कोर्स में कुल 92 सीटें हैं।
एलिजिबिलिटी : 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री। एससी/एसटी छात्रों के लिए 45 फीसदी अंक जरूरी। एडमिशन में कैट स्कोर को 50, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू को 30 तथा एकेडमिक बैकग्राउंड को 20 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।
फीस : बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में एमबीए कोर्स की सालाना फीस 30 हजार 765 रुपए है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एमबीए कोर्स की सालाना ट्यूशन फीस 10 हजार 480 रुपए और वनस्थली विद्यापीठ में 78 हजार रुपए है।
अन्य संस्थानों में दाखिले की जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...