पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

JNV सिलेक्शन टेस्ट 2015 : जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देशभर के 588 जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठवीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही हायर एजुकेशन के तहत निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और सेंटर फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन के सर्टिफिकेट कोर्स में भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विस्तार से पढ़ें...
देशभर के 588 जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जेएनवी सिलेक्शन टेस्ट देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद स्कूलों के लिए 7 फरवरी, 11 अप्रैल और 6 जून, 2015 को आयोजित होगा। इस टेस्ट के जरिए हर विद्यालय में अधिकतम 80 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, जवाहर नवोदय विद्यालय समिति सीटों की संख्या कम कर सकती है या फिर कुछ स्कूलों में इस साल प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा सकती है।

एलिजिबिलिटी : 2014-15 एकेडमिक सेशन में सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र। उन्हें उसी जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा, जहां वे पढ़ाई कर रहे हैं।
एज लिमिट : आवेदक का जन्म 1 मई, 2002 और 30 अप्रैल, 2006 के बीच हुआ हो।
फीस : छठवीं से आठवीं कक्षा तक के छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाती। नवीं से बारहवीं कक्षा तक हर महीने 200 रुपए फीस देनी होती है। लड़कियों, एससी/एसटी और गरीबी रेखा से नीचे के छात्रों के लिए शिक्षा पूरी तरह मुफ्त है।
रिजल्ट : मई, 2015
75 फीसदी सीटें ग्रामीण छात्रों के लिए, एक-तिहाई लड़कियां
हर जिले के नवोदय विद्यालय में 75 फीसदी सीटों पर उसी जिले के ग्रामीण इलाकों में पढ़ रहे छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। वहीं, हर स्कूल में एक-तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होती हैं। देश के हर जिले में कम से कम एक नवोदय विद्यालय खोलने की शुरुआत 1986 में हुई थी। फिलहाल 576 जिलों में कुल 598 स्कूलों को अनुमति मिली है। इनमें से 588 कार्यरत हैं जो 27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए: निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश