एचआरडी मिनिस्ट्री ने यूजीसी के 2010 में बनाए गए नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए डीम्ड यूनिवर्सिटीज को अपने स्टेट से बाहर 6 कैंपस खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं सरकार द्वारा संचालित डीम्ड यूनिवर्सिटीज इस संख्या से अधिक कैंपस खोल सकेंगे। इनकी संख्या निर्धारित नहीं है। इस नियम से विदेश में भी कैंपस खोले जा सकेंगे।
पहले भेजा था नोटिस...
यूजीसी ने इस नियम में बदलाव से पहले उन डीम्ड यूनिवर्सिटीज को नोटिस भेजा था, जिन्होंने अपने स्टेट से बाहर कैंपस संचालित किए थे। यूजीसी अभी तक विदेश में कैंपस की मान्यता नहीं देता था।