एजुकेशन डेस्क। एक्सएलआरआई, जमशेदपुर में 2013-15 बैच के एमबीए के सभी छात्र प्लेसमेंट हासिल करने में सफल रहे हैं। 300 छात्रों ने प्लेसमेंट की प्रक्रिया में हिस्सा लिया और चार दिन के अंदर ही सभी को नौकरी मिल गई।
सबसे ज्यादा 40 फीसदी छात्रों ने फाइनेंस एंड कंसल्टेंसी सेक्टर में जॉब ऑफर स्वीकार किए। 99 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले थे। छात्रों को ऑफर किया एवरेज पैकेज 17 लाख रु. सालाना रहा। इस 108 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आईं, जिनमें 45 नई थीं।