एजुकेशन भास्कर। आईआईएम, कोझिकोड में 2013-15 बैच के सभी छात्रों को प्लेसमेंट मिला है। एवरेज पैकेज 14.92 लाख रु. रहा जो पिछले साल के मुकाबले करीब 10 फीसदी ज्यादा था। 347 छात्र प्लेसमेंट में शामिल हुए थे। उन्हें मिलने वाले जॉब ऑफर्स भी 2014 के मुकाबले करीब 13 फीसदी ज्यादा थे।
मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की मेजबानी
मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, अहमदाबाद 19 से 21 फरवरी तक दूसरे इंटरनेशनल कम्युनिकेशन मैनेजमेंट काॅन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। इसका थीम होगा- डिजिटल फ्यूचर: कंटेंट, कम्युनिटी एंड कम्युनिकेशन। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद् और इंडस्ट्री एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे।