पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलडीसी की 7846 वैकेंसी के लिए जल्द शुरू होगी भर्ती, 2013 में हुई थी रद्द

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो प्रतीकात्मक। - Dainik Bhaskar
फोटो प्रतीकात्मक।
जयपुर. राजस्थान में एलडीसी के 7846 पदों भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने कराने का फैसला कार्मिक विभाग ने मंगलवार को लिया है। 2013 में एलडीसी के 7846 पदों की परीक्षा का पेपर आउट होने के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। वहीं हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने जीएनएम के 11 हजार पदों की भर्ती पर चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर नियुक्तियों का रास्ता साफ कर दिया है।
आरपीएससी कराएगी परीक्षा...

एलडीसी के 7846 पदों की परीक्षा का पेपर आउट होने का मामला एसओजी ने पकड़ा था। एक माह पहले ही राज्य सरकार ने इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड को दी थी, लेकिन बोर्ड ने सरकार से व्यावहारिक कठिनाई बताई थी। 2013 में रद्द हो चुकी परीक्षा का आयोजन कराने के लिए जिम्मेदारी आरपीएससी को सौंपी गई है।
आगे की स्लाइड्स में जीएनएम के 11 हजार पदों पर होंगी नियुक्तियां...
Related Placeholder