पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ADMISSION ALERT : एम्स समेत कई संस्थानों ने पीजी लेवल कार्सेस के लिए मांगे आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : एम्स की तस्वीर)
एजुकेशन डेस्क. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) समेत कई संस्थानों ने पोस्टग्रेजुएट और मास्टर्स कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार इन कोर्सेस में आवेदन कर सकते हैं।

आइए जानते हैं किस-किस संस्थान ने मांगे हैं आवेदन...
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) के पीजी कोर्सेस में प्रवेश

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, नई दिल्ली के पोस्टग्रेजुएट और पोस्ट डॉक्टोरल कोर्सेस में प्रवेश के लिए छात्र 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन 9 नवंबर को होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर मिलेगा।

एलिजिबिलिटी : पीजी कोर्सेस के लिए 55 फीसदी अंकों के साथ एमबीबीएस की डिग्री और एक साल की कंपल्सरी इंटर्नशिप पूरी की हो। एससी/एसटी छात्रों के लिए 50 फीसदी अंक जरूरी। रिजल्ट : 13 नवंबर, 2014

फीस : एम्स, दिल्ली में एमडी और एमएस कोर्स की सालाना ट्यूशन फीस केवल 234 रुपए है। इसके अलावा करीब 500 रुपए सालाना अलग से देने होंगे। इसके अलावा छात्रों को हर महीने निर्धारित भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आगे की स्लाइड में जाने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ ने किस कोर्स के लिए मांगे आवेदन...