पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Admission In Aligarh Muslim University In Remote Sensing And GIS Application

Admission Alert : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मास्टर कोर्स में प्रवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
एजुकेशन डेस्क. रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेकर करियर की शुरुआत कर सकते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस एप्लीकेशंस के एमएससी कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। एंट्रेंस टेस्ट की तारीख 1 अक्टूबर है।

एलिजिबिलिटी
55फीसदी अंकों के साथ जियोलॉजी, ज्योग्राफी, मैथ्स, बायोलॉजिकल साइंसेस या कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री।
फीस
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रिमोट सेंसिंग के एमएससी कोर्स की फीस करीब 10 हजार रुपए है।