(सांकेतिक फोटो)
एजुकेशन डेस्क. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस के डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड-सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट (डीएनबी-सीईटी) के लिए छात्र 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए छात्र 300 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज के पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस में प्रवेश हासिल कर सकेंगे। परीक्षा 27 से 29 नवंबर, 2014 के बीच होगी।
एलिजिबिलिटी : एमबीबीएस कर चुके छात्र जिनके पास डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट हो। साथ ही, 31 जनवरी, 2015 से पहले एक साल की इंटर्नशिप भी पूरी कर ली हो। रिजल्ट : 15 जनवरी, 2015 से पहले।
फीस : नई दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव हॉस्पिटल में पीजी कोर्स की सालाना फीस करीब 15 हजार रुपए है। वहीं, किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में भी सुपर स्पेशलिटी कोर्सेस की सालाना फीस करीब 15 हजार रुपए है।
अन्य संस्थानों में दाखिले की जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...