पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Alert: Admission Open Various Colleges Of India

ALERT: फैकल्टी अवॉर्ड सहित देश के इन कॉलेजों में शुरू हो रहे हैं एडमिशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इंस्पायर फैकल्टी अवॉर्ड-2015 का लोगो)
इंस्पायर फैकल्टी अवॉर्ड-2015
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर (इनोवेशन इन साइंस पर्स्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च) फैकल्टी अवॉर्ड के लिए छात्र 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। चुने गए छात्र पसंदीदा टॉपिक पर स्वतंत्र रिसर्च कर सकेंगे। हर साल 1000 छात्रों को यह मिलता है।
एलिजिबिलिटी
साइंस, मैथ्स, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मेडिसिन या एग्रीकल्चर से संबंधित सब्जेक्ट में पीएचडी। थीसिस जमा कर डिग्री की प्रतीक्षा कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी में टॉपर, बारहवीं बोर्ड परीक्षा या जेईई की टॉप 1 फीसदी में रहे छात्रों को वरीयता दी जाएगी।
एज लिमिट: 1 जनवरी, 2015 को 27 से 32 वर्ष के बीच।
एप्लीकेशन प्रोसेस
डायरेक्ट माध्यम में इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी, दिल्ली के एक्सपर्ट और नॉमिनेशन रूट में वाइस चांसलर, इंस्टीट्यूशनल हेड तथा साइंटिस्ट की पैनल शॉर्टलिस्ट करेगी। इंस्टीट्यूट रूट में आईआईटी, आईआईएससी और सीएसआईआर की लैब्स कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट करेेंगी। अंतिम रूप से चयन एपेक्स कमेटी द्वारा किया जाएगा।
फेलोशिप
पांच वर्ष तक आईआईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर के वेतन के बराबर फेलोशिप की राशि मिलेगी। इसके अलावा सालाना 7 लाख रु. रिसर्च ग्रांट भी दिया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें और कहां-कहां शुरू हो रहे हैं एडमिशन...