पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • After Completing The Syllabus Special Classes By CBSE

CBSE: सिलेबस कंप्लीट होने के बाद लगेंगी स्पेशल क्लासेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को एग्जाम पैटर्न पर तैयारी कराने के लिए खास तैयारी की है। इसके लिए सभी सीबीएसई स्कूलों में 12वीं का सिलेबस 5 दिसंबर और 10वीं का सिलेबस जनवरी के पहले सप्ताह तक पूरा करने का टारगेट है। शहर के सीबीएसई स्कूलों में सिलेबस पूरा होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल रिवीजन क्लासेस संचालित की जाएंगी। साथ ही डाउट्स क्लियर करने के लिए भी स्कूलों में स्पेशल सेशन होंगे।
10वीं के लिए प्लानिंग
सभी स्कूलों में दिसंबर आखिरी और जनवरी के पहले सप्ताह में पूरा होगा सिलेबस। इसके बाद रिवीजन क्लास होंगी। इसमें स्टूडेंट्स अपने वीक सब्जेक्ट्स पर डिस्कशन करेंगे।
स्टूडेंट्स को लाॅन्ग-शॉर्ट आंसर लिखने के यूजफुल टिप्स दिए जाएंगे। कोर्स कंपलीट करने के बाद एग्जाम पैटर्न पर आधारित क्लास वाइस टेस्ट होंगे।
12वीं के स्टूडेंट्स के लिए
  • सीबीएसई स्कूलों में दो बार प्री-बाेर्ड एग्जाम होंगे। पहला प्री-बोर्ड दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा।
  • फर्स्ट प्री-बोर्ड के बाद स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस का आकलन किया जाएगा।
  • स्टूडेंट्स को एनसीआरटी की बुक्स से प्रैक्टिस कराई जाएगी।
  • क्लास टेस्ट और बोर्ड एक्जाम के पैटर्न पर टेस्ट होंगे।