पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

AIPMT-15 के लिए सीबीएसई ने जारी किए नोटिफिकेशंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन डेस्क। एजुकेशन सेशन 2015-16 के लिए ‍एआईपीएमटी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि अखिल भारतीय कोटा की 15 प्रतिशत मेरिट के तहत प्री मेडिकल/ प्री डेंटल की प्रवेश परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से नोटिफिकेशंस जारी कर दिए गए हैं। हालांकि ये नोटिफिकेशंस आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए नहीं हैं।
ये नोटिफिकेशन स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की सहमति से सीबीएसई की ओर से जारी किए गए हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 3 मई 2015 को अखिल भारतीय कोटे की 15 प्रतिशत सीटों के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित होगा।
ये एग्जाम देश और विदेश के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित होंगे। बता दें कि सीबीएसई की ओर से आयोजित इस परीक्षा के जरिए देशभर के 130 सरकारी मेडिकल कॉलेज और 30 डेंटल कॉलेज की करीब 2200 एमबीबीएस और 300 बीडीएस सीटों पर दाखिले होंगे।
एलिजिबिलिटी और शर्ते : इस परीक्षा में शामिल हिने वाले उम्मीदवार की आयु 31 दिसंबर 2015 को 17 वर्ष होनी चाहिए। ऑल इंडिया कोटा के तहत 15 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अपर एज लिमिट 25 वर्ष है। ऐसे उम्मीदवारों को 31 दिसंबर 2015 को 25 वर्ष से अधिक उम्र का नहीं होना चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियम के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

12वीं की परीक्षा दे रहे छात्र भी हो सकते हैं शामिल
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस (बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी) 12वीं या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। हालांकि इस परीक्षा में वे उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं जो 12वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं या उनका 12वीं का रिजल्ट वेटिंग है। बस, दाखिले के समय ऐसे उम्मीदवारों को 12वीं के रिजल्ट प्रस्तुत करना होगा। ये परीक्षाएं निगेटिव मार्किंग पैटर्न पर होंगी।