(सांकेतिक फोटो)
एजुकेशन भास्कर। सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू भी हो चुकी है। एप्लिकेशन सबमिट करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। वहीं, लेट फीस के साथ जनवरी में भी अप्लाय किया जा सकता है। एक्जाम का आयोजन 03 मई को देशभर के कई सेंटर्स पर कराया जाएगा।
चार नंबर का एक सवाल
एआईपीएमटीमें कुल 180 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें 45 फिजिक्स, 45 केमिस्ट्री और 90 सवाल बायोलॉजी के होंगे। बायोलॉजी में जूलॉजी बॉटनी शामिल रहेगी। एक सवाल चार नंबर का होगा।
एआईपीएमटी के इंपॉर्टेंट डेट्स
ऑनलाइन एप्लिकेशन : 31 दिसंबर तक।
लेटफीस के साथ : 03 से 31 जनवरी, 2015 तक।
फीडीटेल्स : जनरल/ओबीसी कैटेगरी : 1200 रुपए, लेट फीस 2400 रुपए, फीस अदर कैटेगरी : 650 रुपए, लेट फीस : 1850 रुपए।
वेबसाइट पर एडमिट कार्ड्स : 01अप्रैल, 2015
एक्जाम डेट : 03 मई, 2015
रिजल्ट डेट : 05 जून, 2015
एक्जाम टाइम : सुबह 09.15 बजे।