(फोटो : कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की तस्वीर)
एजुकेशन डेस्क। मुंबई में पैदा हुई और दिल्ली से शिक्षा प्राप्त अंतरा हलधर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लॉ की पहली भारतीय लेक्चरर नियुक्त हुई हैं। वे संस्थान की पहली गैर-यूरोपियन लेक्चरर हैं। कैंब्रिज का इतिहास करीब नौ सौ साल पुराना है, लेकिन यूनिवर्सिटी की परंपरा रही है कि अब तक लॉ फैकल्टी के सभी शिक्षकों का संबंध यूरोपीय देशों से ही रहा है।
28 साल की अंतरा यूनिवर्सिटी में लॉ की सबसे कम उम्र की लेक्चरर भी हैं। सेंट स्टीफेंस कॉलेज, नई दिल्ली से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने के बाद अंतरा हलधर ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से ही लॉ की डिग्री ली और पीएचडी की है।