एजुकेशन भास्कर। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की ओर से ऑनलाइन कोर्स "एक्शन रिसर्च इन एजुकेशन' के लिए एप्लिकेशंस मंगाए गए हैं। यह कोर्स डिवीजन आॅफ एजुकेशनल रिसर्च (डीईआर) और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (सीआईईटी) ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।
कोर्स की अवधि सात हफ्तों की होगी। इसमें पांच मॉड्यूल पर चर्चा की जाएगी। इस ऑनलाइन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशंस 31 दिसंबर तक कराए जा सकते हैं। कोर्स पांच जनवरी से शुरू हाेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए
www.ncert.nic.in पर लॉगऑन कर सकते हैं।
बेहतर पैकेज के लिए मैनेजमेंट की डिग्री
भारतीय सिविल इंजीनियरों की अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर और अरब देशों में भी काफी मांग है। विदेशों में पैकेज भी ज्यादा मिलता है। अमेरिका में सिविल इंजीनियरों का शुरुआती औसत पैकेज 18 लाख रु. सालाना जबकि सिंगापुर में करीब 12 लाख रु. तक होता है। लेकिन इस फील्ड में मनचाही नौकरी के लिए मैनेजमेंट और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का नॉलेज जरूरी होता है।