पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Barkatullah University UG Final Exam From December 27.

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी यूजी फाइनल ईयर के एग्जाम 27 दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो)

भोपाल। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने वार्षिक पैटर्न पर होने वाली बीए, बीएससी और बीकॉम फाइनल ईयर की पूरक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 27 दिसंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर तक चलेंगी।
सभी परीक्षाओं का समय सुबह 11 से दोपहर 2 बजे रहेगा। इसके साथ ही विवि ने बीकॉम ऑनर्स के पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की भी परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है।
बीकॉम ऑनर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 26 दिसंबर, तीसरे सेमेस्टर की 27 दिसंबर और पांचवे सेमेस्टर की 29 दिसंबर से शुरू होगी।