(फोटो : राधारमण में बेट के दौरान मौजूद स्टूडेंट्स)
भोपाल। राधारमण ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट्स में आज ब्लूमबर्ग एप्टीट्यूड टेस्ट (बेट) आयोजित किया गया। इस टेस्ट में समूह के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस मौके पर बेट प्रतिनिधि एवं कैंपस एम्बेसडर कनिष्क सिंह ने बताया कि यह दो घंटे की अवधि का एक आॅनलाइन टेस्ट है जो बिजनेस एवं फायनेंस के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
कनिष्क के मुताबिक इस टेस्ट में एनालिटिकल रीजनिंग, इकानॉमिक्स, ग्लोबल मार्केट्स, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मैथ्स और न्यूज एनालिसिस विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। कनिष्क ने बताया कि इस टेस्ट को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को उनका स्कोर बताया जाता है जिसकी तुलना वे पूरे विश्व के 1,40,000 उन विद्यार्थियों से कर सकते हैं जो यह टेस्ट दे चुके हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि बेट में प्राप्त स्कोर का उल्लेख यदि विद्यार्थी अपने बायोडाटा में करते हैं तो उन्हें स्कोर के आधार पर कंपनियों में लाभ मिलता है। इस दौरान समूह के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर जे.एल. राणा ने कहा कि उनका समूह विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय ज्ञान व कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में सदैव प्रयासरत रहता है। बेट टेस्ट उन्हीं प्रयासों में से एक है।