पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BU Stopped Enrollment Process Of BEd Students

बीयू ने रोकी बीएड के छात्रों की एनरोलमेंट प्रक्रिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)

भोपाल। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) ने बीएड के छात्रों के एनरोलमेंट की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है। क्योंकि बीएड कर रहे कई छात्रों ने किसी अलग कोर्स में भी एडमिशन ले रखा है। यह नियम के विपरीत है। अब ऐसे छात्रों की लिस्ट उनके कॉलेज भेजी जाएगी। ताकि किसी एक कोर्स में छात्र का एडमिशन रद्द किया जा सके। बीयू ने प्राइवेट छात्रों के एनरोलमेंट की अंतिम तारीख 22 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दी है।
बीयू इस साल अकादमिक कैलेंडर के अनुसार सेमेस्टर परीक्षाएं कराने की तैयारी में है। इसके लिए उसे उच्च शिक्षा विभाग से 90, 555 रेगुलर छात्रों की लिस्ट मिली है। इसमें बीएड के छात्रों की संख्या 10,555 है। इनमें से ज्यादातर ने बीएड के साथ ही किसी पीजी कोर्स में भी एडमिशन ले रखा है। इससे बीयू के सामने इन छात्रों काे एनरोलमेंट नंबर जारी करने में दिक्कतें आने लगी है। ऐसे में बीयू ने अंडर और पोस्ट ग्रेजुएट फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों के एनरोलमेंट कराने के बाद ही बीएड के लिए यह प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

इस वर्ष नामांकन कराने वाले छात्रों की संख्या
स्नातक प्रथम सेमेस्टर : 55000
पोस्टग्रेजुएशन प्रथम सेमेस्टर: 19000
बीएड : 10555
एमबीए : 6000