पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीमैट के एडमिट कार्ड्स जारी हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन डेस्क। कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (सीमैट) 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। कैंडिडेंट्स अपने एडमिट कार्ड www.aicte-cmat.in की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन के समय लॉगिन और पासवर्ड प्रोवाइड कराए जाएंगे, जिससे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में 100 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे, जिसके लिए प्रति सवाल 4 अंक निर्धारित हैं। पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। यह टेस्ट साल में दो बार आयोजित किया जाता है। अगला टेस्ट फरवरी-2015 में होगा।