(केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो )
एजुकेशन डेस्क. जल्द ही स्कूली छात्रों को भारी होमवर्क से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल विद्यालय (सीबीएसई) की पहल पर होने जा रहा है। सीबीएसई छात्रों को दिए जाने वाले होमवर्क पर पालिसी बनाने जा रही है। पालिसी बनाने के लिए सीबीएसई ने अपने से संबंधित स्कूलों से मदद मांगी है।
स्कूल कर रहें हैं सर्वे
होमवर्क को कैसे ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकता है. इसको लेकर विभिन्न स्कूल सर्वे कररहें हैं। ये सर्वे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच किया जा रहा है। स्कूलों को इस सर्वे के आधार पर 15 सितंबर तक सीबीएसई को रिपोर्ट सबमिट करनी है। इस रिपोर्ट पर किताबों का बोझ घटा कर होमवर्क को कैसे अच्छा बनाया जा सकता है।