पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीबीएसई फिर से छापेगा सैंपल पेपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सीबीएसई का लोगो)
नई दिल्ली। निजी प्रकाशकों की मनमानी पर ब्रेक लगाते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के मॉडल सैंपल प्रश्न पत्र फिर से प्रकाशित करने का मन बनाया है। दरअसल बोर्ड ने दो साल पहले इन्हें छापना बंद कर दिया था और अपनी वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न पत्र अपलोड करने शुरू कर दिए थे। इसका फायदा उठाकर निजी प्रकाशक इन पेपर्स को कई भागों में बांटकर छाप रहे थे, जिससे अभिभावकों की जेब पर तो बोझ तो पड़ ही रहा था, छात्रों की परेशानी में इजाफा हो रहा था।
दरअसल, इसके कारण परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को भी एक की बजाए कई-भागों में प्रकाशित होने वाले प्रश्न पत्र हल करने होते थे। हर परीक्षा के साथ एक नया सैंपल प्रश्न पत्र। सीबीएसई के चेयरमैन विनीत जोशी ने कहा कि छात्रों की इसी परेशानी को भांपते हुए हमने यह फैसला किया है।
बोर्डने इसलिए सैंपल पेपर्स छापने किए थे बंद : सीबीएसईचेयरमैन के अनुसार, बोर्ड पर इस तरह के आरोप लगने लगे थे कि इन सैंपल पेपर्स की मदद से छात्र बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक ला रहे हैं। इसलिए दो साल पहले मॉडल सैंपल पेपर छापने बंद कर दिए गए थे। लेकिन बोर्ड का परीक्षा परिणाम पिछले दो सालों में और बेहतर होता चला गया। इसलिए बोर्ड ने यह मॉडल सैंपल पेपर दोबारा से प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।