एजुकेशन भास्कर। दिल्ली, भोपाल और विजयवाड़ा में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस घोषित किए गए हैं। अब ये तीनों संस्थान अपने छात्रों को डिग्री दे पाएंगे।
इससे संबंधित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल बुधवार को संसद में पारित हुआ। बिल में आईआईटी काउंसिल की तर्ज पर प्लानिंग और आर्किटेक्चर काउंसिल बनाने का भी प्रावधान किया गया है।