(सांकेतिक फोटो)
एजुकेशन भास्कर। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) में जल्द ही चाइनीज लैंग्वेज सेंटर की शुरुआत होगी। यूनिवर्सिटी ने एजुकेशनल पार्टनरशिप और स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चीन की दो यूनवर्सिटीज़ के साथ करार किया है।
इनमें जियांग्सू यूनिवर्सिटी, झेंजियांग और हुआजोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, वुहान शामिल हैं। करार के अंतर्गत ये संस्थान जीटीयू के साथ मिलकर समर इंटर्नशिप प्रोग्राम संचालित करेंगे। जनवरी, 2015 में जीटीयू चीन के कई अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ भी ऐसे करारों की तैयारी कर रहा है।