पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Class Five, Six Board Exam Will Start Again In Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा फिर से शुरू होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
भोपाल। प्रदेश में पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षा फिर से शुरु होगी। दो दिन तक चले मंथन-2014 में आए सुझाव के आधार पर राज्य सरकार इस बारे में केंद्र को पत्र लिखेगी। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) लागू होने के बाद इसके लिए केंद्र से अनुमति लेना जरूरी हो गया है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रशासन अकादमी में पत्रकारवार्ता में मंथन में आए सुझावों की जानकारी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र से बोर्ड परीक्षाएं अनुमति मिलने तक छात्रों का मूल्यांकन करने सरकार स्वयं इन परीक्षाओं का आयोजन करेगी। इसके साथ ही नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम का अंग बनाया जाएगा और स्कूल में ‘सुंदर लेखन दिवस’ ‘पुस्तक वाचन दिवस’ मनाए जाएंगे।
दो दिन के इस मंथन में कुल 450 सुझाव आए। इनमें से 100 लागू करने लायक माना। इनमें से 42 की घोषणा मुख्यमंत्री ने अपनी पत्रकार वार्ता में की। मुख्यमंत्री ने इनमें से 25 पर जोर देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए वेंचर केपिटल फंड कंपनी बनाई जाएगी। पहले चरण में इस कंपनी में लघु उद्योगों के लिए 100 करोड़ रुपए का फंड स्थापित किया जाएगा। इसके तहत युवा उद्यमियों को उद्योग लगाने प्रोत्साहन दिया जाएगा।