(फोटो : कॉलेज में प्लेसमेंट के दौर के साथ स्टूडेंट्स रोजाना इंटरव्यू और सॉफ्ट स्किल्स की तैयारी करते हुए)
भोपाल। इंजीनियरिंग कॉलेजेस में कैंपस प्लेसमेंट का दौर शुरू हो चुका है। इस दौरान इंटरव्यू फेस करना हो या कंपनी डोमेन की पूरी जानकारी कलेक्ट करना हो। इसके लिए अब सिटी के स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट्स के गाइडेंस में तैयार किया जा रहा है। कॉलेज कैंपस में 4 से 5 घंटे की ट्रेनिंग के साथ वन टू वन इंटरव्यू की तैयारी, सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग और टीम के साथ इन कंपनियों में काम कर चुके लोगों को हायर किया जा रहा है।
ट्रेनिंग टीम कर रही है डेली प्रैक्टिस
सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर पवन ग्रोवर ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए कॉलेज में 12 मेंबर्स की ट्रेनिंग टीम कॉलेज के स्टूडेंट्स पर काम कर रही है। इसमें मार्केट एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स को एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस के साथ ही कंपनी के डोमेन के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा आईटी कंपनियों की पूरी जानकारी के लिए टीसीएस में काम कर चुके लोगों को भी हायर कर रहे हैं।
वनटू वन इंटरव्यू की ट्रेनिंग जरूरी
ओरियंटलग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन प्रवीण ठकराल ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट का दौर शुरू होने के साथ ही कॉलेज कैंपस में स्टूडेंट्स की 4 से 5 घंटे डेली क्लास हो रही है। ट्रेनिंग के लिए एक्सपर्ट्स की टीम स्टूडेंट्स पर काम कर रही है। स्टूडेंट्स कम्युनिकेशन स्किल और लैंग्वेज में कई बार पीछे छूट जाते हैं। इसके लिए भोपाल के अलावा मेट्रो सिटीज से आईटी और सॉफ्ट स्किल एक्सपर्ट्स की टीम स्टूडेंट्स को तैयार कर रही है।
इस साल कोर ब्रांच में रहेगा बूम
प्रवीण ठकराल ने बताया कि इस साल कोर ब्रांच जैसे, मैकेनिकल, सिविल जैसी स्ट्रीम में जॉब की संभावनाएं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि आईटी एवरग्रीन सेक्टर है, लेकिन कोर ब्रांच के स्टूडेंट्स को भी बेहतर प्लेसमेंट मिलने के चांसेस हैं। वहीं, पवन ग्रोवर ने बताया कि कंपनी में सिलेक्ट होने के बाद वोकेशनल ट्रेनिंग का सिनेरियो चेंज हो रहा है। कम सीजीपीए के बावजूद अगर स्टूडेंट को प्रैक्टिकल नॉलेज है तो ऐसे स्टूडेंट्स को कंपनियां प्रिफर करती हैं।
सोनी एरिक्सन दे चुकी है प्रेजेंटेशन
मैनिट की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अरुणा सक्सेना ने बताया कि मैनिट में कैंपस सिलेक्शन की प्रोसेस शुरू हो गई है। मैनिट में रोज 1-2 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए रही है। इसके लिए कई कंपनियां अपना प्रेजेंटेशन भी दे रही हैं। इनमें
सोनी एरिक्सन के अलावा कई आईटी कंपनियां भी शामिल हैं। ये कंपनियां स्टूडेंट्स को कंपनी प्रोफाइल के अलावा मार्केट के बारे में भी जानकारी देती हैं।