रांची। ब्रिजफोर्ड फ्लोरेट्स के बच्चेशनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत रातू स्थित फन कैसल पहुंचे। बच्चों ने वहां हर प्रकार के झूले और व्यंजनों का लुत्फ उठाया। प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। विद्यालय की अन्य टीचर्स ने भी बच्चों के साथ मस्ती की। बच्चों के साथ नीलम गाड़ोदिया, अंजलि पेरिवल, रीमा सिंह, स्नेहा शर्मा और ऋचा शर्मा शामिल थीं। उधर, ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने कृषि अनुसंधान केंद्र पलांडू का भ्रमण किया। छात्रों को भिन्न प्रकार की वनस्पतियों, पौधों, फूलों और जड़ी बूटियों की जानकारी दी गई। अनुसंधान केंद्र के कर्मचारियों ने बच्चों को समूह में बांटकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कराया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
---------
डीपीएस की तियाशा मिश्रा साइंस ओलंपियाड में राज्यभर में प्रथम
रांची | डीपीएस, रांची की तियाशा मिश्रा को नेशनल साइंस ओलंपियाड में राज्यस्तरीय राउंड में पहला स्थान मिला है। स्कूल के नौ अन्य छात्रों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इसमें शिव रत्न, राय अपूर्व नाथ, आदित्य अभिषेक को चौथा, शाश्वत वेद को पांचवां, अभ्युदय को नौवां, आकाश राज, उर्वशी धर को दसवां, मृणाल जे. आनंद व शुभांगी चंद्रा चौदहवां स्थान मिला।
---------------------------------------------
14 केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा, 3,806 छात्र हुए शामिल
रांची | जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति की ओर सेशनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। रांची के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्णसंपन्न हुई। रांची और खूंटी के कुल 22 प्रखंडों के लिए 14 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें कुल 4,487 नामांकित अभ्यर्थियों में से 3,806 परीक्षा में शामिल हुए। डीईओ जयंत कुमार मिश्रा और जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा की प्रधानाध्यापिका पीएस बारा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।