एजुकेशन डेस्क। यह धारणा आम है कि कारोबार सिर्फ वही व्यक्ति कर सकता है, जिसके पास बहुत सारा रुपया है। लेकिन हीथ रेयान, सीन क्रग्स्टन और जैसन ओकुमा दुनिया के तीन ऐसे यंग लीडर्स हैं, जिनकी कामयाबी ने इसे गलत साबित किया। ये इस बात की मिसाल हैं कि हर किसी के लिए उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) के दरवाजे खुले हुए हैं।
नाम : हीथ रेयान
संस्थापक : पेस पिक्चर
ऑस्ट्रेलियाई हीथ रेयान (पेस पिक्चर के संस्थापक) साल 2001 में लॉस एंजिलिस पहुंचे थे, उस वक्त उनके पास एक छोटा सूटकेस था। इसके अलावा उनके पास अपनी प्रोडक्शन कंपनी बनाने का बड़ा हौसला था। जाहिर सी बात है कि इस हालात में रेयान को भी उन सभी मुसीबतों से दो चार होना पड़ा, जिसे दुनिया के हर नए एंटरप्रेन्योर को झेलना पड़ता है। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
रेयान बताते भी हैं कि अपने सपने को पूरा करने के लिए मैंने सबकुछ किया। इस दौरान मैंने फिल्मों के प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन में खूब क्रिएटिव वर्क किया। मैं ज्यादा से ज्यादा एक्सपीरियंस हासिल करने में लगा रहा। मेरी मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे मेरे क्लाइंट्स को यह भरोसा होने लगा कि मैं दिल से काम करता हूं। इसी भरोसे का नतीजा है कि आज मेरे पास सक्सेसफुल प्रोडक्शन कंपनी है, और मैं अपना सबसे पसंदीदा काम कर रहा हूं।
आगे की स्लाइड क्लिक कर पढ़ें ऐसी ही दो और सक्सेस स्टोरीज...