(फोटो : रिजल्ट में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पूजा प्रजापति)
भोपाल। टेक्नॅालाजी के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी संस्थान पटेल ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने राजीव गांधी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा घोषित डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के सेकंड सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज कराया है।
ग्रुप की स्टूडेंट पूजा प्रजापति (सीएस ब्रांच, 88.5 %) ने प्रथम स्थान जबकि सोमदास हनके (ईई ब्रांच, 88 % दूसरा स्थान), रंजन कुमार (86.2 %) तीसरे स्थान पर रहें। पटेल ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के अध्यापकों और अध्यापन की आधुनिक तकनीकी सुविधाओं को दिया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ग्रुप की चेयरपर्सन प्रीति पटेल, वाइस चेयरमेन अजीत सिंह पटेल, डायरेक्टर डाॅ. ज्ञानेन्द्र सिंह, डॉ. एल.डी. बलानी, डॉ. आर.एन. यादव, कॉर्डिनेटर मधु मल्होत्रा, प्रिंसिपल्स सहित समस्त शिक्षकों ने अपनी शुभकामनाएं दी।