पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार : राज्य का पहला 'आईआईएम' गया में खुलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
एजुकेशन डेस्क। हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे बिहार राज्य को केंद्र सरकार ने एक नई सौगात दी है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करते हुए बिहार में नया इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए केंद्र ने बिहार सरकार से 200 एकड़ भूमि की मांग की है और कहा है कि यह ऐसे स्थान पर स्थित होनी चाहिए जहां सड़क, रेल और हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मौजूद हो।

शिक्षा विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र की जरूरत को ध्यान में रखते हुए गया की विशाल कैंपस वाली मगध यूनिवर्सिटी को चुना गया है। मगध यूनिवर्सिटी में आईआईएम की स्थापना को स्वीकृति मिलने के बाद यह राज्य का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान बन जाएगा।