(ट्रेनिंग, डेवलपमेंट व मानविकी विभाग की ओर से आयोजित हिंदी भाषण प्रतियोगिता)
इंदौर। आईपीएस इंदौर में हाल ही में हिंदी की एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। यह आयोजन आईपीएस की ट्रेनिंग, डेवलपमेंट व मानविकी विभाग की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता का स्वरूप अंतर्विभागीय था। इस प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग, आईबीएमआर, कॉमर्स, आईएसएलई, व फाइन आर्ट जैसे विभागों से करीब 30 प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में भाषण का मुख्य विषय सोशल नेटवर्किंग साइट्स और सामाजिक सरोकार, भारत को एक और वैचारिक क्रांति की आवश्यकता और 21वीं सदी में भारत के लिए चुनौतियां थी। प्रतियोगिता के प्रारंभ में अतिथियों और विभाग की एचओडी वीणा छिब्बर ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम के दौरान गेस्ट का स्वागत वीणा छिब्बर ने किया।
डॉ. पुष्पेन्द्र दुबे, रचना अवस्थी, इस प्रतियोगिता के निर्णायक थे जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी गोडबोले ने किया। कार्यक्रम के अंत में वीणा छिब्बर ने उपस्थितों का आभार माना।
प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार आशीष व्यास (बीएड), दूसरा पुरस्कार दिवाकर शर्मा (फिजिक्स) और तीसरा पुरस्कार फारुख शेख (आईबीएमआर) को मिला।