(फोटो : आईआईएम कोलकाता)
एजुकेशन डेस्क।फाइनेंशियल टाइम्स मास्टर इन मैनेजमेंट (एमआईएम) ग्लोबल रैंकिंग के सर्वे में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कोलकाता को एशिया का बेस्ट बिजनेस स्कूल का दर्जा मिला है। उल्लेखनीय है कि एमआईएम रैंकिंग 2014 में आईआईएम को पोस्ट ग्रजुएट प्रोग्राम्स के लिए 13वां स्थान दिया गया है।
बता दें कि एमआईएम कई पैरामीटर्स के आधार पर रैंकिंग की गणना करता है। यह रैंकिंग सैलरी, करियर रैंक, ऐम अचिवड, प्लेसमेंट, फीमेल फैकल्टी, इंटरनेशनल फैकल्टी, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स, एक्सपीरियंस रैंक, लैंग्वेज, कोर्स फीस, नंबर ऑफ स्टूडेंट्स और कंपनी इटर्नशिप जैसे पैरामीटर के आधार पर की जाती है।
रैंकिंग के बाद आईआईएम कोलकाता सर्वोच्च रैंकड नॉन-यूरोपियन बिजनेस स्कूल की सूची में शामिल हो गया है। लिस्ट के टॉप 70 स्कूल्स में केवल 6 नॉन-यूरोपियन स्कूल है जिसमें आईआईएम कोलकाता के बाद दूसरा भारतीय बिजनेस संस्थान आईआईएम अहमदाबाद है। आईआईएम अहमदाबाद को इस सूची में 16 वां स्थान मिला है।