पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Iit Kharagpur Students Invent Solar Powered Cold Storage

आईआईटी छात्रों ने बनाया सोलर पावर से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : आईआईटी खड़गपुर)
एजुकेशन डेस्क। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर के छात्रों ने सोलर पावर से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज बनाया है। थर्मल स्टोरेज मेथेडोलॉजी पर आधारित कोल्ड स्टोरेज बेहद किफायती है।
यह पूरे साल चलता है क्योंकि इसमें लगे स्टोरेज यूनिट से धूप के बिना भी कम से कम 36 घंटे तक यह काम कर सकता है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र विवेक पांडे और उनकी टीम ने मिलकर इसे तैयार किया है।
टेस्टिंग के बाद उन्होंने इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया है। साथ ही, वे अगले महीने पुणे के पास एक मैन्यूफैक्चरिंग और असेंबलिंग यूनिट लगाने की भी तैयारी कर रहे हैं।